सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भोजपुरी- एक मिठास

(कुछ भी लिखने से पहले बता दूँ आपको
 मैं जो भी लिखने जा रहा हूँ वो विकिपीडिया की सहायता से और अपने आस-पास के माहौल को देखते, सुनते हुए लिख रहा हूँ । इसमे बहुत सारे चीज़े ऐसे भी आएंगे जो कही न कही किसी न किसी रूप में कोई न कोई लिखा ही होगा फिर भी मेरी एक छोटी से कोशिश है।)


भोजपुरी- एक मिठास
________________

एक मीठी आस में
एक मिट्टी की प्यास में
लिख रहा हूँ माँ को 
जो असम्भव है।

मातृभाषा सबके के लिए सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय भाषा ही आती है उसके बाद हिंदी है जहाँ तक मैंने देखा है। 

भोजपुरी नामकरण- बिहार में एक जगह है "भोजपुर" उसी के नाम पर इसका नामकण हुआ है जिसको राजा भोज ने बसाया था ।
(वैसे ये सब जानकारी आपको विकिपीडिया पर उपलब्ध है)

विशेष- भोजपुरी एक ऐसी भाषा है जिसमें एक अलग मिठास है, अलग रस है 
या यूं कहूँ इसके बोलने सुनने से मन तृप्त हो जाता है ।
आप अगर बच्चे के मुख से सुनेंगे इसे तो उसका रस चौगुना बढ़ जाता है और आप ललायित हो जाएगें इसे बोलने ,समझने, सीखने के लिए ।
इसमे एक अलग किस्म का जादू है जो नशों में रक्त का संचार बढ़ा देता है , एक अलग ऊर्जा दे जाता है
तभी तो पूरी मांग रहती है भोजपुरी गानों की ।

लेकिन फूहड़ता के आगे असल मे इसकी खासियत कही न कही गुम होती जा रही है और इसके जिम्मेदार कही न कही हम है,आप है

क्यों कि गाने वही निकालते जो पसंद किया जाता
और मैं इसके खिलाफ हूँ।

 मैं चाहता हूं कि "भोजपुरी" अपना पैर पसारे तो  एक अदब , एक सम्मान के साथ पैर पसारे और कही न कही ये अलग छाप छोड़ी भी है ।

" पूरे विश्व मे करोड़ो की संख्या में बोली जाने वाली भाषा कोई आम भाषा नही हो सकती है।"

लेकिन कुछ लोगो की वजह से  इसे ऐसे देखा और परोसा गया है जैसे ये कोई गाली है मगर एक बात बताते चले आपको इसके जैसी भाषा , मिठास, रस, ऊर्जा, सम्मान किसी मे नही ।

जब भी इस भाषा का नाम आया है सबसे पहले
"भिखारी ठाकुर" और "महेन्द्र मिसिर" का नाम ज़रूर आया है
ये दो ऐसे व्यक्तित्व है जिन्होंने ने अलग अलग रंग रूप में इसे सजाया है और परोसा है।

बात भिखारी ठाकुर की करे तो इनकी रचना
बिदेशिया, बेटी बेचना और ऐसे कई विशेष नाट्य प्रस्तुत किए गए है जो स्त्री को लेकर बहुत चर्चित में  रहे है
और जिनको भोजपुरी का शेक्सपियर कहा गया है

वही महेन्द्र मिसिर की रचना एक अलग अनूठा रहा है जिसकी छाप,पहचान एक अलग ही रंग बिखेरती है।

"सुनने में ये भी रहा है कि भिखारी ठाकुर के गुरु महेन्द्र मिसिर रहें है"  अगर महेन्द्र मिसिर न रहते तो भिखारी ठाकुर पनपते ही नही । 
इनकी विशेष रचना इतनी लोकप्रिय हुई है कि उनके बाद के गायक और आज के दौर के गायक उनकी रची गीत को एक नया आयाम दे रहे है।

उनकी रची गीत है  जो मुझे बहुत पसंद है
मैं इसे बचपन से ही सुनता आ रहा हूँ …

1.अंगुरी में डंसले बिया निगनिया हे, 
2.आधी-आधी रतिया के कुंहके कोयलिया, 
3.पटना से बैदा बुलाई द नजरा गईली गुइयां, 
4. पनिया के जहाज से पलटनिया बन के अईह पिया, 

इनको गाया है शारदा सिन्हा, चंदन तिवारी, देवी, कल्पना।

ये सब गायक मेरी बहुत पसंदीदा है खासकर शारदा सिन्हा , चंदन तिवारी( अभी ये भिखारी ठाकुर जी रचना प्रस्तुत करती है )

भोजपुरी को एक विरासत देने के लिए भिखारी ठाकुर और महेन्द्र मिसिर जी को मेरा प्रणाम है..।

वही उसके बाद वाली पीढ़ी की बात करे तो
भरत शर्मा व्यास, शारदा सिन्हा, मनोज तिवारी,कल्पना, मालिनी अवस्थी, देवी,चंदन तिवारी, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव अभी है ।

लेकिन जहाँ लोकगीत की बात आती है वहां
शारदा सिन्हा, भरत शर्मा व्यास, विष्णु ओझा

और भी बहुत सारे गायक है जिन्होंने ने बचा रखा है इसे 

भोजपुरी को एक अलग मंच, सम्मान दिया है।

और मैं इन सबको को हृदय तल से नमन करता हूँ।




बात आजकल की करे तो सिनेमा और संगीतों में ऐसे रचनाकार और श्रोतागण मौजूद है जो भोजपुरी को 
कलंकित करने का काम कर रहे
लेकिन मैं विनती करुंगा की 
भोजपुरी की लोक-लज्जा आपके और हमारे हाथों में है
उसे बचाए, सँवारे, परोसे ताकि नई पीढ़ी के लोग समझ
सके कि 

भोजपुरी एक मिठास वाली भाषा है उसका लेवल अलग है। 
इसमे मिट्टी की खुश्बू है, अपनापन है, श्रृंगार है, रस है, प्रेम है, विरह-वेदना है, समर्पण है, त्याग है, बलिदान है
या सब मिलाकर कहूँ तो
"भोजपुरी मेरी माँ है " .

 आइये इसे सजाए, सँवारे और परोसे ।


अगर कोई त्रुटि हुई है तो अज्ञानी समझकर क्षमा करें ।
🙏🙏


जय बिहार 
जय भोजपुरी ।

©मिन्टू/@tumharashahar



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शब्द चुनकर दर्ज किया

 शब्द जो बन चुके है अब किसी के निशान ले चलो मुझे वहां जहां के दीवारों पर  अंकित है मेरा नाम दिखाओ मुझे वो जगह  जहां पर गाढ़ रखा था तुमने पौधा जिसे तुम रोज सींचते थे सुना है मैने, वो विशाल पेड़ हो चुका हैं अब उस पेड़ पर  प्रेमी जोड़ी के नाम दर्ज होते है..! @ram_chourasia_

जिंदगी

 सर पर बोझ डुबोकर ख़्वाब फटे एड़ियां,घिसकर चप्पल  लालन-पालन है ज़िन्दगी  बुन कर, सहेज कर तारीफ एक गलती पर  बदनाम होना है ज़िन्दगी थाम कर उंगली बांध कर कलाई विदा कर बिटिया  आँसू बहाना है ज़िन्दगी  इकट्ठा कर मेहनत को पोटली में बांध घर से धक्के खाना है ज़िन्दगी  भटकते राहों में ठोकर खाकर  बिना बेटे/बेटियों के हाथों अग्नि से प्यार होना है ज़िन्दगी । @tumharashahar

साल की आखिरी चाय

साल की आखिरी चाय हम उस वक्त मिले जब मुझे प्यार की ना तो जरूरत थी  नहीं प्यार से नफरत  लेकिन हमारी स्टोरी कुछ वैसी है  कैजुअल फ्रेंड्स थे  फिर क्लोज फ्रेंड्स हो गए  बेस्ट फ्रेंड्स हो गए   फिर लव स्टार्ट हो गया  यह किस्सा साल की आखरी शाम का है  हमारी दोस्ती को काफ़ी वक्त बीत चुका था  साल की आखिरी शाम जो सर्द थी  पर गुलाबी भी  हम कोचिंग के बाहर खड़े थे,  क्लास शुरू होने में पंद्रह मिनट बचे थे  मेरे हाथ हमेशा की तरह ठंडे और बिल्कुल सुन्न थे । "चाय पियेगी... चलते चलते बस यूं ही पूछा उसने हां...  मैंने फट से जवाब दिया  जैसे कि मैं बस उसके पूछने के इंतजार में थी  हम एक दूसरे के सामने बैठे हैं अदरक के साथ चाय की महक हवा में घुलने लगी  "अरे जल्दी कर दो भैया" ... उसने मेरे हाथ अपनी गर्म हथेलियों में थामते हुए कहा । मुझे कोई जल्दी नहीं थी । बैकग्राउंड में बज रही गाने ने  "सोनिए हीरिए तेरी याद औंदिए, सीने विच तड़पता है दिल जान जांदिए" उस शाम को और भी रूमानी बना दिया था । चाय आई... "जल्दी से पीले क्लास स्टार्ट ...