सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आखिर ऐसा क्यों ?

 कभी-कभी लोगों पर हँसी भी आती हैं और कभी-कभी बुरा भी लगता हैं। 

हँसी इसलिए क्यों कि वो आपके साथ रहकर इतने बेवाकी से सफाई देते चलते रहते है कि वो अच्छे हैं, अपने या आपके साथ अच्छा करना चाहते हैं लेकिन इसके पीछे उलट हो जाता हैं।

बुरा इसलिए क्यों कि वो साथ होकर, दिखावा करके भी साथ नही होते। "वो ऐसे सकारात्मक के जगह नकारात्मक हो जाते हैं जैसे धूप में घनघोर काले बादल"।

वो बातें तो इतनी बड़ी-बड़ी करेंगे लेकिन जब बारी आएगी तो सबसे पहले पीछे कदम हटा लेंगे। 

अगर कोई इंसान तनाव में या तनाव में आकर कोई गलत कदम उठा लेता हैं तो उसके बाद कि जो परिस्थिति उत्पन्न होती है ,जो भी बातें अखबार में या समाचार चैनल पर देखते है तो 

"कहते है उन्हें ऐसा नही करना चाहिए था, ये कदम उठाने से पहले बात करनी चाहिए थी, हमलोग किसलिए है ? उसने गलत किया, उसका परिवार का क्या होगा... न जाने ऐसे कितने सवाल कर बैठते है , न जाने कितने सवाल गोली की तरह दाग देते है।"

लेकिन जब तनावग्रस्त व्यक्ति ,मित्र,परिवार का कोई सदस्य यही बात उसके सामने रखता हैं या अपने आप को उस जगह से उभारने की कोशिश करता है तो ऐस कितने लोग है जो उनकी सहायता करने के बावजूद ताने मारते है, उनके हौसले को पैरों पर नतमस्तक करने की भरपूर कोशिश करते हैं।

जहाँ बड़े-बड़े लोग के सामान खरीदने को आगे आ जाते हैं। वही वो व्यक्ति चिल्लाते-चिल्लाते थक जाता हैं कि भाई  उसकी शॉप से लेना, या उसकी हेल्प करना, उसका स्टार्टअप हैं उसे मज़बूत करना हैं। लेकिन हम या आप ऐसा नही करते ये सोचकर कि वो सस्ता दे रहा, महंगा दे रहा या उसका प्रोडक्ट अच्छा नही है।

जहाँ हम तमाम तरह की बातें करते हैं, सोच रखते है  वहाँ एक बात ये भी रखे और उसे पूरा करे कि वो खड़ा होना चाहता है खुद के पैरों पर तो उसे खड़ा करे, मज़बूत करें  सिवाय बतकही के, ताने के ।

बड़े लोग तो जी लेंगे लेकिन उनका क्या होगा जो शुरुवाती दौर में लड़खड़ा रहा हैं उसके लिए तो एक ही रास्ता है लोन चुकता करते-करते मर जाना फिर भी पीछे कर्ज छोड़ जाना या आत्महत्या कर लेना।

बाकी दिखावा में हम इंसान से आगे कोई प्रजाति नही भले ही सामने वाला तड़प कर मर जाए, या ऐसे परिस्थिति उत्पन्न हो जाये जहां से उसे ऐसा कदम उठाना पड़े। 

कभी स्थिर होकर हमें सोचना चाहिए कि हम किसके पीछे भाग रहे है, उस से मुझे या उसे क्या फायदा हो रहा? क्या वो उभर रहा है तनाव से, क्या मेरी सहायता से उसे आगे बढ़ने की हिम्मत मिली ?  

वैसे तो समाज में बातें होते ही रहेंगी किसी के मौत पर, उसपर चर्चा भी होगी किसी चौक-चौराहों पर , किसी चाय-चौपाल पर । लेकिन याद रखना कि उस बात का क्या मतलब हुआ, उस बात का क्या हल निकला जिसपर इतने गहन चर्चे किये, संसद में सवाल किये ? आखिर ऐसा क्यों? क्या भारत के लोगो मे इतनी क्षमता नही की एक-दूसरे की सहायत कर, एक चैन बना इसे बचाया जा सके ?


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिंदगी

 सर पर बोझ डुबोकर ख़्वाब फटे एड़ियां,घिसकर चप्पल  लालन-पालन है ज़िन्दगी  बुन कर, सहेज कर तारीफ एक गलती पर  बदनाम होना है ज़िन्दगी थाम कर उंगली बांध कर कलाई विदा कर बिटिया  आँसू बहाना है ज़िन्दगी  इकट्ठा कर मेहनत को पोटली में बांध घर से धक्के खाना है ज़िन्दगी  भटकते राहों में ठोकर खाकर  बिना बेटे/बेटियों के हाथों अग्नि से प्यार होना है ज़िन्दगी । @tumharashahar

शब्द चुनकर दर्ज किया

 शब्द जो बन चुके है अब किसी के निशान ले चलो मुझे वहां जहां के दीवारों पर  अंकित है मेरा नाम दिखाओ मुझे वो जगह  जहां पर गाढ़ रखा था तुमने पौधा जिसे तुम रोज सींचते थे सुना है मैने, वो विशाल पेड़ हो चुका हैं अब उस पेड़ पर  प्रेमी जोड़ी के नाम दर्ज होते है..! @ram_chourasia_

साल की आखिरी चाय

साल की आखिरी चाय हम उस वक्त मिले जब मुझे प्यार की ना तो जरूरत थी  नहीं प्यार से नफरत  लेकिन हमारी स्टोरी कुछ वैसी है  कैजुअल फ्रेंड्स थे  फिर क्लोज फ्रेंड्स हो गए  बेस्ट फ्रेंड्स हो गए   फिर लव स्टार्ट हो गया  यह किस्सा साल की आखरी शाम का है  हमारी दोस्ती को काफ़ी वक्त बीत चुका था  साल की आखिरी शाम जो सर्द थी  पर गुलाबी भी  हम कोचिंग के बाहर खड़े थे,  क्लास शुरू होने में पंद्रह मिनट बचे थे  मेरे हाथ हमेशा की तरह ठंडे और बिल्कुल सुन्न थे । "चाय पियेगी... चलते चलते बस यूं ही पूछा उसने हां...  मैंने फट से जवाब दिया  जैसे कि मैं बस उसके पूछने के इंतजार में थी  हम एक दूसरे के सामने बैठे हैं अदरक के साथ चाय की महक हवा में घुलने लगी  "अरे जल्दी कर दो भैया" ... उसने मेरे हाथ अपनी गर्म हथेलियों में थामते हुए कहा । मुझे कोई जल्दी नहीं थी । बैकग्राउंड में बज रही गाने ने  "सोनिए हीरिए तेरी याद औंदिए, सीने विच तड़पता है दिल जान जांदिए" उस शाम को और भी रूमानी बना दिया था । चाय आई... "जल्दी से पीले क्लास स्टार्ट ...